PM मोदी के जन्मदिन पर 70 देशों के 70 लोगों ने 70 भाषा में दी शुभकामनाएं

Loading

औरंगाबाद. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन गुरुवार को मनाया जाएगा. इसके उपलक्ष्य में विश्व के 70 देशों के 70 लोगों ने 70 भाषाओं में प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. विश्व के 70 देशों के नागरिकों ने दी शुभकामनाओं पर भाजपा की ओर से एक डाक्यूमेंटरी फिल्म बनायी गयी. 

डाक्यूमेंटरी फिल्म का विमोचन बुधवार को  भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और शहर की पूर्व महापौर विजया रहाटकर के हाथों आसम राज्य के गुवाहाटी में किया गया. इस अवसर पर औरंगाबाद में आयोजित लाइव कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सविता कुलकर्णी, पार्टी की महिला मोर्चा की शहराध्यक्ष अमृता अजय पालोदकर, पार्टी के शहराध्यक्ष संजय केणेकर ने ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 70 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा कुलकर्णी, प्रदेश उपाध्यक्ष एड. माधुरी अदवंत, शहर की पूर्व उपमहापौर लता दलाल, साधनाताई सुरडकर, मनीषा भन्साली, मनीषा मुंडे, रुपाली वाहुले, कीर्ति शिंदे, जान्हवी पाटिल, मीना खरे, बबिता करवा, शुभदा पिल्ले, आशा शेरखाने, रिता पारेख उपस्थित रहकर शुभकामनाएं दी.