भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य बने प्रमोद राठौड़

Loading

औरंगाबाद. शहर के पूर्व उप महापौर और नगर निगम भाजपा समूह के पूर्व नेता प्रमोद राठौड को भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य के रूप में चुना गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रमोद राठौड़ की नियुक्ति की है.

पिछले दस वर्षों से प्रमोद राठौड ने एन 3 और एन 4 विश्रांति नगर वार्डों का प्रतिनिधित्व किया है. उनके काम पर विचार करते हुए भाजपा ने उन्हें शहर के उप महापौर के पद के साथ-साथ नगर निगम के भाजपा समूह के नेता के पद की पेशकश की. प्रमोद राठौड के शहर के नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ अच्छे संबंध हैं. उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और भाजपा में बेहतर  प्रदर्शन के कारण, उन्हें भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य के रूप में चुना गया है. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री,  रावसाहेब दानवे, पूर्व उद्योग मंत्री तथा विधायक अतुल सावे, प्रदेश प्रवक्ता शिरीष बोरलकर, सांसद डॉ भागवत कराड, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एकनाथ जाधव, शहर अध्यक्ष संजय केनेकर और अन्य ने उन्हें बधाई दी है.