Aurangabad Municipal Corporation

    Loading

    औरंगाबाद. बीते कई सालों से माहानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) आम सभा द्वारा वसूली के दिए हुए टार्गेट को पूरा करने में नाकाम साबित हुआ है। चालू आर्थिक वर्ष में शहरवासियों की ओर बड़े पैमाने पर बकाया संपत्ति और पेयजल कर वसूलने प्रशासन जूटा है। इसी कडी में महानगरपालिका आयुक्त (Municipal Commissioner) आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) के निर्देश पर हर वार्ड कार्यालय अंतर्गत 5 वसूली केंद्र शुरु किए गए है। जिससे शहरवासी बड़ी आसानी से बकाया करों की राशि अदा कर सकें। 

    यह जानकारी महानगरपालिका की कर निर्धारक और संकलक अधिकारी तथा उपायुक्त  अपर्णा थेटे ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इन वसूली केंद्रों पर विभाग अंतर्गत वार्ड अधिकारियों का नियंत्रण रहेगा। अपर्णा थेटे ने बताया कि गत डेढ़ साल से कोरोना महामारी का कहर जारी रहने से  वसूली को बड़े पैमाने पर ब्रेक लगा है। अब हालत सामान्य होने लगी, ऐसे में प्रशासन ने वार्ड कार्यालय में करों की राशि अदा करने के लिए लोगों को हो रही भीड को कम करने के लिए वार्ड कार्यालय वसूली केंद्र शुरु किए है।

    जिसमें वार्ड क्र. 17- महानगर पालिका स्कूल, नंदनवन कालोनी।  वार्ड क्र.55- भवानी नगर पुराना जोन कार्यालय, माहानगरपालिका स्वास्थ्य केंद्र के निकट, निचे के शहर में। वार्ड क्र. 25 – गणेश कालोनी महानगर पालिका प्राथमिक स्कूल। वार्ड क्र.4 चेतना नगर महानगर पालिका स्कूल। वार्ड क्र. 39-अयोध्या  नगर एन-7 सिडको मापारी  हॉस्पिटल के पिछे, महानगर पालिका प्राथमिक स्कूल। वार्ड क्र. 89 -चिकलथाना महानगरपालिका स्कूल, चिकलथाना। वार्ड क्र. 65- सुराणा नगर सेवन हिल अग्निशमन केंद्र। वार्ड क्र.106-कांचनवाडी महानगरपालिका स्कूल, कांचनवाडी। वार्ड क्र. 4- बन्सीलालनगर  महानगर पालिका स्कूल में वसूली केंद्र शुरु किए गए है।सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे केन्द्र उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि यह सभी वसूली केंद्र कार्यालयीन कामकाज के दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। शहरवासियों ने इन केंद्रों पर पहुंचकर करों की बकाया राशि तत्काल अदा करने की अपील उपायुक्त अपर्णा थेटे ने की।