Stay fit by doing regular exercise

    Loading

    औरंगाबाद. हर व्यक्ति को अपना स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए नियमित व्यायाम करना जरुरी है। जिससे भविष्य में स्वास्थ्य में खराबी को लेकर आनेवाली समस्याओं से वह राहत पा सकता है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हमेशा नौकरी को लेकर व्यस्त रहते है। विशेषकर, काम के अनिश्चित समय के चलते तथा निर्धारित तय समय से अधिक काल कर्तव्य पर होने के कारण उन्हें हर दिन जीवन में व्यायाम के लिए जरुरी समय देना मुश्किल होता है। ऐसे में पुलिस के बेहतर स्वास्थ्य के लिए औरंगाबाद एसपी कार्यालय परिसर में जिम कार्यान्वित की गई है। यह प्रतिपादन औरंगाबाद रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक केएम मल्लिकार्जुन प्रसन्ना ने यहां किया।

    औरंगाबाद के विशेष पुलिस महानिरीक्षक केएम मल्लिकार्जुन प्रसन्ना की संकल्पना से आधुनिक जिम एसपी कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के लिए कार्यान्वित किया गया। उसका औपचारिक उद्घाटन विशेष पुलिस महानिरीक्षक केएमएम प्रसन्ना के हाथों किया गया। उसके बाद अपने विचार में स्पेशल आईजी प्रसन्ना ने यह बात कहीं। इस अवसर पर औरंगाबाद ग्रामीण की एसपी मोक्षदा पाटिल और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अपने विचार में प्रसन्ना ने कहा कि निजी जिम की मेंबरशिप  फीस काफी अधिक है। उतनी रकम भर पाना हर पुलिस कर्मचारी के लिए मुश्किल है। ऐसे में पुलिस के लिए भी आधुनिक जिम हो, इसके लिए इस जिम का निर्माण किया गया है। पुलिस के इस जिम में सभी आधुनिक संसाधन, साहित्य उपलब्ध कराये गए है। शहर के निजी जिम में भी कई आधुनिक संसोधन उपलब्ध नहीं होंगे, उससे अधिक आधुनिक साहित्य यहां उपलब्ध है। 

    फिट फॉर लाईफ, फिट फॉर डयूटी  

    औरंगाबाद ग्रामीण की एसपी मोक्षदा पाटिल के मार्गदर्शन में जिम कार्यान्वित हुई। जिम के मुख्य   प्रवेश द्वारा पर फिट फॉर लाईफ, फिट फॉर डयूटी यह संदेश दिया गया है। जिससे सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का यहां व्यायाम करने के लिए आने पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस जिम के माध्यम से सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने नियमिति व्यायाम कर फिट रहने की अपील ग्रामीण की एसपी मोक्षदा पाटिल ने की है।