Union Minister Dr. Bhagwat Karad took over as Minister of State for Economy

    Loading

    औरंगाबाद. शहर (City) के राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) डॉ. भागवत कराड (Dr. Bhagwat Karad) ने बुधवार शाम केंद्रीय अर्थ राज्यमंत्री (Union Minister of State for Economics) के रुप में शपथ (Sworn) ली थी। वहीं आज की दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के अर्थमंत्रालय पहुंचकर डॉ. कराड ने अर्थराज्यमंत्री का पदभार संभाला। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कैबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार में मराठवाड़ा के हिस्से को काफी महत्वपूर्ण वाला मंत्रालय डॉ. भागवत कराड को मिला है। सांसद डॉ. कराड को केंद्र में मोदी सरकार ने अर्थराज्यमंत्री पद पर विराजमान किया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूचना पर सांसद डॉ. कराड ने गुरुवार की दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर  नॉर्थ ब्लॉक पहुंचकर केन्द्रीय अर्थ राज्यमंत्री का पदभार स्वीकारा। 

    अर्थ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी डॉ. कराड को विस्तृत जानकारी 

    पदभार स्वीकारते ही अर्थमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हर दिन के कामकाज की विस्तृत जानकारी देेने के साथ ही अर्थमंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले आर्थिक कार्य विभाग, राजस्व, बीमा तथा बैकिंग क्षेत्र के महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस अवसर अर्थमंत्रालय के वरिष्ठ सचिव और अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है, कि केंद्रीय अर्थ राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड स्वास्थ्य क्षेत्र के उच्च शिक्षित सर्जन है। पिछले वर्ष उन्हें राज्यसभा का सांसद मनोनित किया गया था। उच्च शिक्षित होने के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. कराड को अर्थराज्यमंत्री का पदभार सौंपा है। वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। आगामी काल में विकास दर भी उंचे पायदान पर पहुंचने की आशंका है। अर्थव्यवस्था का सुधार और  विकास दर और उसकी सुक्षम जानकारियां अर्थराज्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद डॉ. कराड ने अधिकारियों से जानी। 

    बीते कई सालों से मराठवाडा काफी पिछड़ा शहर रहा है, इस संभाग में मूलभूत सुविधा और मानव विकास निर्देशांक में बड़े पैमाने पर काम डॉ. कराड के नेतृत्व में होने के आसार है। औरंगाबाद को अब तक केंद्रीय मंत्री पद नहीं मिला था। मराठवाडा के सर्वोंगिण विकास के लिए कटिबध्द  होने का प्रतिपादन डॉ. कराड ने केंद्रीय अर्थमंत्री का पदभार स्वीकारने के बाद किया। औरंगाबाद के विकास के लिए  स्थानीय नागरिकों को भी डॉ. कराड से बहुत सारी अपेक्षाएं है।