Vaccines applied to the Divyang in Aurangabad

    Loading

    औरंगाबाद. महाराष्ट्र  में पहली बार औरंगाबाद महानगरपालिका (Aurangabad Municipal Corporation) की ओर से शहर के 18 से 44 उम्र के दिव्यांग नागरिकों के लिए मिलिंद नगर (Milind Nagar) में स्थित लहुजी सालवे स्वास्थ्य केन्द्र  में  कोरोना प्रतिबंधात्मक टीकाकरण मुहिम (Vaccination Campaign) सोमवार से आरंभ  की गई। औरंगाबाद पश्चिम के विधायक संजय सिरसाठ, मनपा कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय, पूर्व डिप्टी मेयर राजेन्द्र जंजाल के प्रमुख उपस्थिति में यह मुहिम आरंभ  हुई।  

    समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल यह राष्ट्रीय सेवा भावी  संस्था दिव्यांगों के विकास के लिए काम करती है।  इस संस्था की ओर से 18 से 44 उम्र के दिव्यागों  के लिए टीकाकरण मुहिम चलायी गयी। 

    50 दिव्यांगों को टीके लगाए गए

     सक्षम औरंगाबाद तथा मनपा औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले महिला एकात्म समाज मंडल के लहुजी सालवे स्वास्थ्य केन्द्र मिलिंद नगर के सहकार्य से यह मुहिम शुरु की गयी।   टीकाकरण मुहिम में विहंग स्कूल, नवजीवन स्कूल, स्वयंसिध्द स्कूल आदि ने हिस्सा लिया।  मुहिम का शुभारंभ विधायक सिरसाठ व मनपा कमिश्नर पांडेय के हाथों किया गया।  मुहिम के प्रथम दिन 90 दिव्यांगों ने अपने नाम कोरोना टीके लिए पंजीकरण किए  थे, उनमें 50 दिव्यांगों को टीके लगाए गए।

     दिव्यांगों को टीका लगाने की  मुहिम औरंगाबाद में आरंभ हुई 

    विधायक सिरसाठ ने आश्वासन दिया कि शहर के और दिव्यांगों का डाटा जमा कर उन्हें भी टीके लगाए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में पहली बार दिव्यांगों को टीका लगाने की  मुहिम औरंगाबाद में आरंभ हुई है।  इस मुहिम का शहर के दिव्यागों व मतिमंद छात्रों व नागरिकों ने अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील मनपा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर ने किया है।  कार्यक्रम को सफल बनाने मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे, अदिती शार्दूल, प्रशांत सोमवंशी, अभिजीत जोशी, तृष्णा माली ने परिश्रम किए।