Bajaj Dominar 250

Loading

भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj ने अपनी नई बाइक Dominar 250 लॉन्च कर दी है। यह बाइक Dominar 400 का डाउन ग्रेडेड मॉडल है। खास बात यह है कि यह नई बाइक BS6 इंजन के साथ आती है। इसके अलावा यह नई बाइक पुराने मॉडल की तुलना में 30 हजार रुपए सस्ती है। तो आइए जानते है इस नई बाइक के बारें अधिक जानकारी…

Bajaj Dominar 250 Engine & Features 
यह बाइक 248.8cc का सिंगल सिलिंडर, DOHC लिक्विड-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड BS6 इंजन से लैस है। यह इंजन 8,500 rpm पर 27 PS का पावर और 6,500 rpm पर 23.5 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और ड्यूल चैनल एबीएस और स्लिपर क्लच दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बाइक 10.5 सेकंड में 0 से 100 km/h स्पीड पकड़ती हैं और इसकी अधिकतम स्पीड 132 km/h हैं।  

यह बाइक Dominor 400 की तरह दिखती है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्ज दिए गए है। साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट और एलईडी हेडलैंप लगा है। वही इसमें 300 mm का फ्रंट और 230 mm का रियर डिस्क ब्रेक लगा हुआ है।इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन है। जबकि इसका फ्यूल टैंक 13-लीटर का है। 

Bajaj Dominar 250 Price
इस बाइक की कीमत की बात करें तो इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये है। यह बाइक दो कलर ऑप्शन कैन्यन रेड और वाइन ब्लैक में उपलब्ध है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Husqvarna Svartpilen 250 और Vitpilen 250 से है। जो हाल ही में लॉन्च हुई है।