Mahindra Tractor

Loading

नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट आया है। इस कोरोना संकट में ऑटो इंडस्ट्री का भारी नुकसान हुआ है। लेकिन इस कोरोना संकट में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री करके ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने सबको चौंका दिया है। महिंद्रा के ट्रैक्टरों की जुलाई महीने में काफी बिक्री हुई है।

गौरतलब है कि जुलाई 2020 में 25,402 में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। वहीं जुलाई 2019 में 19,992 ट्रैक्टर बेचे गए। यानी इस वर्ष ट्रैक्टरों की ब्रिकी में करीब 27 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

वहीं अगर भारतीय बाजार में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री की बात करें तो, जुलाई महीने में भारत में महिंद्रा ने 24,463 ट्रैक्टर बेचे है। वहीं, जुलाई 20019 में 7563 यूनिट की ही बिक्री हुई थी। यानी इस वर्ष भारत में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री में 28 प्रतिशत की बढ़त हुई है।  

महिंद्रा इस वर्ष (2020) के जुलाई महीने में 939 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है। जबकि पिछले वर्ष (2019) के जुलाई महीने में 818 ट्रैक्टरों का निर्यात हुआ था। यानी इस वर्ष के जुलाई महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों के निर्यात में 15 प्रतिशत की बढ़त हुई है।