KTM 790

Loading

KTM लवर्स के लिए बड़ी खुश खबर है। खबर यह है कि भारतीय बाजार में KTM बाइक 2.63 लाख रूपये सस्ती मिल रही है। इस बाइक को केवल 31 मार्च 2020 तक ही खरीदा जा सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में BS6 इंजन वाली बाइक आ गई है। जिसके चलते कंपनी अपनी BS4 इंजन बाइक्स को कम कीमतों में बेच रही है। 1 अप्रैल 2020 से बाजार में केवल BS6 इंजन वाली बाइक बेची जाएगी। तो आइए जानते है इस बाइक की नई कीमत और डिस्काउंट के बारें में….

KTM 200 Duke Price
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एक शोरूम में KTM 200 Duke पर 6,000 रुपए का डीकॉउन्ट मिल रहा है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.73 रुपए है। इस बाइक का सिमित स्टॉक बचा है। इसके अलावा KTM RC125 पर भी 4,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.51 लाख रुपए है।  

KTM 790 Duke Price 
अब बात करते है इस बाइक की। इस बाइक पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने यह बाइक कुछ महीने पहले ही लांच की थी। KTM 790 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपए है। लेकिन बाजार में इस बाइक का BS6 मॉडल आने के बाद अब इस बाइक के BS4 मॉडल पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अब इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए हो गई है।