TVS Radeon BS6

TVS रेडॉन बाइक के BS6 इंजन के साथ तीन वेरिएंट लॉन्च कर दिए है। इसकी शुरुआती कीमत 58,992 रुपए है, जो पुराने BS4 मॉडल से थोड़ी महंगी है।

Loading

भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी TVS ने अपनी TVS रेडॉन बाइक के BS6 इंजन के साथ तीन वेरिएंट लॉन्च कर दिए है। इसकी शुरुआती कीमत 58,992 रुपए है, जो पुराने BS4 मॉडल से थोड़ी महंगी है। तो आइए जानते है इस बाइक के बारें में अधिक जानकारी…

TVS Radeon BS6 Engine
इस बाइक में 109.7cc का BS6 मौजूद है। यह BS6 इंजन फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। जो 15% तक के इंधन की बचत करता है। यह इंजन 8.19Ps का पावर और 8.7Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। साथ ही इसमें फोर स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।   

इस नए मॉडल में 110mm का ड्रम ब्रेक और 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें 10 लीटर वाला फ्यूल टैंक है। इसके व्हील की बात करें तो इसमें एलाय व्हील मौजूद है। साथ ही यह ट्यूबलेस टायर से लैस है। 

TVS Radeon BS6 Price 
अब बात करते है इसकी कीमत के बारें में। कंपनी ने इसमें तीन वेरिएंट लॉन्च किए है। जिसमें बेस ट्रिम वेरिएंट की कीमत 58,992 रुपए, ड्रम स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमत 61,992 रुपए और डिस्क स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमत 64,992 रुपए है।