Photo - bajajauto.com
Photo - bajajauto.com

Loading

दिल्ली: बजाज (Bajaj) ऑटो ने देश में पल्सर NS160 और NS200 स्ट्रीटफाइटर को नए वेरिएंट में लॉन्च (Launch) किया है। नई 2023 बजाज पल्सर NS160 (Pulsar NS 160) अब 1,34,675 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध है। जो 2022 मॉडल के मुकाबले 9,651 रुपये महंगा है। यह Pulsar N160 से करीब 5030 रुपये महंगी है। जबकि नई 2023 बजाज पल्सर NS200 (Pulsar NS 200) अब 1 लाख 47 हजार 347 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

कैलीपर्स के अलावा सर्कुलर डिस्क

जो 2022 मॉडल के मुकाबले 6,681 रुपये महंगा है। 2023 Bajaj Pulsar NS160 160.3cc और 14.6Nm का टार्क जनरेट करती है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। E20 ईंधन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 2023 बजाज पल्सर NS200 में समान 199cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। जो 24.5PS की पावर और 18.5Nm का टॉर्क जेनरेट (Torque Generate) करता है। 2023 बजाज पल्सर NS160 और NS200 दोनों 33mm USD फ्रंट फोर्क्स के साथ आते हैं। यह पेटल डिस्क ब्रेक (Petal Disk Brake) और बिब्रा कैलीपर्स के अलावा सर्कुलर डिस्क और ग्रिमेका कैलीपर्स के साथ आता है।

गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ

फ्रंट डिस्क का आकार 260 मिमी बढ़ाकर 300 मिमी कर दिया गया है। यह आकार NS250 और F250 में भी आता है। यह मानक के रूप में दोहरे चैनल ABS (Anti Breaking Lock system) के साथ आता है। इसमें नए 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक में अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। जो गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें पिछले मॉडल वाले सभी फीचर्स (Features) मौजूद हैं। हालाँकि, यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सुविधाओं की पेशकश नहीं करता है।