File Photo
File Photo

Loading

दिल्ली: देश की प्रमुख कार कंपनियों द्वारा पेश की जा रही कई कारों और कुछ वैरिएंट को खरीदने का यह आखिरी मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मार्च 2023 से किस कंपनी की कौन सी कार बंद होने जा रही है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…

होंडा

होंडा कंपनी भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर सेडान सेगमेंट तक कई कारों की पेशकश करती है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन, सिटी फिफ्थ जनरेशन के डीजल वर्जन, अमेज, जैज और डब्ल्यूआरवी के डीजल वर्जन को बंद कर सकती है।

महिंद्रा

प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा 1 अप्रैल 2023 से कई मॉडल और वेरिएंट को बंद कर सकती है। मॉडल्स को 31 मार्च तक खरीदा जा सकता है। इसमें मराजो, अल्टुरस जी4, केयूवी100 शामिल हैं। इस कार को कंपनी 1 अप्रैल के बाद सेल के लिए पेश करेगी। वह कार पहले ही अपडेट हो चुकी है।

हुंडई

Hyundai द्वारा भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Alcazar Diesel और वर्ना के पुराने वर्जन के डीजल वेरिएंट को बंद कर देगी। कंपनी के मुताबिक डीजल इंजन वाली कारों की मांग घटी है। इसलिए कंपनी पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन पर फोकस करने वाली है।

मारुति और टाटा

मारुति और टाटा जैसी कंपनियां भी 31 मार्च 2023 के बाद अपने वाहनों के कुछ वैरिएंट को बंद कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति ऑल्टो 800, टाटा अल्ट्रोज डीजल और निसान किक्स जैसे मॉडल्स को 1 अप्रैल 2023 से बंद किया जा सकता है। कंपनियां ग्राहकों को कई कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। कंपनियों के पास ऐसी कारों का स्टॉक बचा है। 1 अप्रैल से इसकी सेल नहीं हो सकेगी। इसलिए कंपनियां इस स्टॉक को खत्म करने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं।