File Photo
File Photo

Loading

मुंबई: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Mahindra के पास सबसे ज्यादा SUV हैं। कंपनी Mahindra XUV300, Thar और Scorpio जैसी कारें भी बेचती है। लेकिन, कंपनी के पास एक ऐसी कार है। जो देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसकी खास बात यह है कि यह 7 और 8 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस कार में आपको लग्जरी कार की तरह स्पेस और कंफर्ट मिलता है। इस कार की कीमत 13 लाख रुपये से ही शुरू होती है। आइये आज हम आपको Mahindra Marazzo कार के बारे में जानकारी दे रहे हैं… 

 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी

Marazzo MPV की कीमत 13.70 लाख रुपये से शुरू होती है। टॉप मॉडल की कीमत 16.02 लाख रुपये तक जाती है। यह कुल तीन वेरिएंट एम2, एम4 प्लस और एम6 प्लस में उपलब्ध है। 7 और 8 सीटर लेआउट सभी वेरियंट में उपलब्ध है। इसके अलावा यह 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी देती है। महिंद्रा का दावा है कि इसकी सर्विसिंग कॉस्ट 58 पैसे प्रति किमी से कम है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर डोर पर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक

Marazzo MPV भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। कंपनी ने इसे 4 स्टार रेटिंग के साथ लॉन्च किया है। इसका डिजाइन शार्क से प्रेरित है। इसमें शार्क टेल जैसा टेल लैंप शामिल है। Mahindra Marazzo की लंबाई 4,585mm, चौड़ाई 1,866mm और ऊंचाई 1,774mm है। इसका व्हीलबेस 2,760mm है। यह 5.25 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि Marazzo MPV भारत की सबसे सुरक्षित कार है।