Photo - Mahindra India
Photo - Mahindra India

    Loading

    दिल्ली: भारत की कार निर्माता कंपनी Mahindra ने इलेक्ट्रिक कार XUV400 Electric SUV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस नई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV कार की बुकिंग 26 जनवरी से शुरू होगी, जबकि कार की डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू होगी। नई XUV400 EC और EL वेरिएंट्स  में उपलब्ध है। इसमें दो चार्जर्स – 3.3kW और 7.2kW के साथ आता है। नई महिंद्रा XUV400 SUV 4,200mm लंबी, 1821mm चौड़ी और 2600mm ऊंची है। वहीं इसका वीलबेस 2600mm है। SUV में 378 लीटर का बूट स्पेस है जिसे 418 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। 

    सिंगल चार्ज पर 456km की ड्राइविंग रेंज 

    नई Mahindra XUV400 दो बैटरी के साथ आती है और इनमें एक 34.5kWh EC वेरिएंट के साथ और दूसरा 39.4kWh बैटरी पैक EL वेरिएंट के साथ आता है। बैटरी फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है जो 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है। इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे की है। यह केवल 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक तीन ड्राइविंग मोड्स जोकि फन, फास्ट और फीयरलेस के साथ आती है। ये मोड स्टीयरिंग और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को एडजस्ट करते हैं और रीजनरेटिव ब्रेकिंग लेवल को भी बदलते हैं। 34.5kWh बैटरी पैक में 375km की रेंज देने का दावा किया गया है, जबकि 39.4kWh बैटरी सिंगल चार्ज पर 456km की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।

     Mahindra XUV400 की कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू 

    50kWh डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके, बैटरी को 50 मिनट से भी कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को क्रमशः 6 घंटे 30 मिनट और 13 घंटे में 7.2kW या 3.3kW AC चार्जर का उपयोग करके पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। Mahindra XUV400 को 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। शुरुआती कीमतें पहली 5,000 यूनिट्स के लिए लागू हैं। 3.3kW चार्जिंग वाले EC वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपये है। वहीं 7.2kW चार्जर वाले EC वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये है। टॉप-स्पेक EL वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।