Photo - Mahindra.com
Photo - Mahindra.com

Loading

दिल्ली: Mahindra ने आखिरकार XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक देश में Mahindra XUV400 की 400 यूनिट्स की डिलीवरी शुरू हो गई है। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV से होगा। महिंद्रा ने अब नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के टॉप-स्पेक ईएल वेरिएंट की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसलिए माना जा रहा है कि बाकी वेरिएंट की डिलीवरी अक्टूबर के दौरान शुरू कर दी जाएगी।

एक बार फुल चार्ज होने पर 375 किमी की दूरी तय करेगा

XUV 400 तीन वेरिएंट्स के साथ आती है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। Mahindra XUV400 के बैटरी पैक में 34.5 kWh और 39.4 kWh विकल्प शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी महज 8.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज में यह कार फुल चार्ज होने के बाद 456 किमी तक चल सकती है। हालांकि, इसका छोटा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 375 किमी की दूरी तय करेगा। DC फास्ट चार्जर Mahindra XUV400 को 50 मिनट में चार्ज कर सकता है।

7.2 kW AC चार्जर से इस इलेक्ट्रिक SUV को चार्ज करने में 6 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। भारत में Mahindra XUV400 EC वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है। हालांकि, 7.2 kW चार्जर वाले EC वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये है। पिछले टॉप-स्पेक Mahindra XUV400 EL वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये है।