Nitin Gadkari

    Loading

    नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistri) की असमयिक मौत के बाद अब कार में सवार यात्रियों की सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार (Narendra Modi Goverment) काफी गंभीर हो चुकी है। वहीं आज सरकार ने कार में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अब सरकार ने यह जानकारी भी दी है कि किस तारीख से कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। 

    नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा

    मामले पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आज सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि, किस तारीख से कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य कर दिया जाएगा। 

    इस तारीख से कार में होंगे छह एयरबैग अनिवार्य

    दरअसल आज केंद्रीय मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगामी एक अक्टूबर 2023 से यात्री कारो में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। इसके तहत आगामी 1 अक्टूबर 2023 से बनी नई कारों में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग मुहैया कराना अनिवार्य हो जाएगा। 

    जानकारी वाला नितिन गडकरी का ट्वीट

    बता दें कि, आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर आज ट्वीट कर कहा कि, ऑटो उद्योग के सामने आ रही वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, अहामी 01 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का महत्वपूर्ण और जरुरी निर्णय लिया गया है।