File Photo
File Photo

    Loading

    दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में  इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग की समस्या को लेकर टाटा पावर (Tata Power) ने अगले पांच वर्षों में देश में 25,000 EV चार्जिंग प्वाइंट्स लगाने की योजना बनाई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए चार्जिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल कंपनी ने ऑटो एक्स्पो में अपने  EV चार्जिंग सॉल्यूशंस को प्रदर्शित किया है। कंपनी ने बताया कि उसके EV चार्जिंग नेटवर्क ईजेड चार्ज से जुड़ी टेक्नोलॉजी (Technology) को ऑटो एक्स्पो में दिखाया जा रहा है। कंपनी के EV चार्जिंग के लिए मोबाइल ऐप Tata Power ईजेड चार्ज से निकट के चार्जिंग स्टेशन को खोजने, चार्जिंग प्वाइंट्स की उपलब्धता और चार्जिंग की स्थिति का पता लगाने में आसानी होती है।

    50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी के आंकड़े तक पहुंच गई 

    टाटा पावर ने 3,600 से अधिक पब्लिक या सेमी-पब्लिक चार्जर्स और 23,500 से अधिक रेजिडेंशियल चार्जर्स उपलब्ध कराए हैं। इनमें से बहुत से तेजी से चार्ज करने वाली टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ये चार्जिंग प्वाइंट्स मॉल, होटल, एयरपोर्ट और ऑफिस कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण लोकेशंस पर हैं। टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने पिछले वर्ष के अंत में EV सेगमेंट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी के आंकड़े तक पहुंच गई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी दे रही हैं। टाटा मोटर्स तीन इलेक्ट्रिक कारों, Tiago EV, Tigor EV and Nexon EV की बिक्री करती है। इनमें Nexon EV के दो वेरिएंट हैं। भारतीय वायुसेना ने भी Nexon EV को अपने व्हीकल्स के बेड़े में शामिल किया है।

     अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की योजना

    टाटा मोटर्स ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं।