Uttar Pradesh: Bloody clash over playing Holi in village of Amethi, 2 dead; many injured
Representative Image

Loading

लाखनी (सं). स्थानीय पुलिस थाने के लाखनी क्षेत्र के गड़ेगांव लकड़ी डिपो के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक सागौन के पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई देने से कन्हालमोह के महिला पुलिस पाटिल के पति एवं चरवाह सार्वे ने राजेगाव के पुलिस पाटिल कार्तिक शेंडे को जानकारी दी. झाडियों में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी अवस्था में शव दिखाई दिया.

यह व्यक्ति लगभग 55 से 60 वर्ष आयु समूह का है. पुलिस पाटिल शेंडे की शिकायत से लाखनी पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र म्हैसकर, पुलिस सिपाही मुकेश गायधने कर रहे है. यह व्यक्ति किसी की पहचान का होगा तो लाखनी पुलिस स्टेशन के थानेदार दामदेव मंडलवार, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय कोरचे या जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र म्हैसकर से संपर्क करने का आह्वान पुलिस ने किया है.