पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को पहले चरण के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें बक्सर (Baxar) विधानसभा क्षेत्र से परशुराम चतुर्वेदी (Parshuram Chaturvedi) और अरवल (Arval) विधानसभा क्षेत्र से दीपक शर्मा (Deepak Sharma) को पार्टी ने टिकट दी है।
BJP releases a list of two candidates for the first phase of upcoming #BiharElections2020 pic.twitter.com/1fJ6EhRAGt
— ANI (@ANI) October 7, 2020
इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को जमुई विधानसभा (Jumai Assembly) से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह रविवार को भाजपा (BJP) में शामिल हुई थीं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की पुत्री हैं। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है।
आज गया (शहरी) क्षेत्र से श्री @DrPremKrBihar आरा विधानसभा सीट से श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जमुई से सुश्री श्रेयसी सिंह और बांका से श्री रामनारायण मंडल ने अपना नामांकन दाखिल किया।
ये सभी भारी मतों से विजयी बनें और जनता इनको आशीष दे।
शुभकामनाएं! pic.twitter.com/LTG5RYdKJn
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 7, 2020
वहीं गया (शहरी) क्षेत्र से डॉ. प्रेम कुमार, आरा विधानसभा क्षेत्र से अमरेंद्र प्रताप सिंह, बांका से रामनारायण मंडल, काराकाट विधानसभा क्षेत्र से राजेश्वर राज, डेहरी विधानसभा क्षेत्र से सत्यनारायण सिंह, भभुआ विधानसभा क्षेत्र से रिंकी रानी पांडेय और मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से निरंजन राम ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं।
आज काराकाट विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार श्री राजेश्वर राज, डेहरी से श्री सत्यनारायण सिंह, भभुआ से रिंकी रानी पांडेय जी और मोहनिया से श्री निरंजन राम ने नामांकन किया।
जनता-जनार्दन इन सभी को विजयश्री का आशीर्वाद देगी ही, ऐसी आशा है।
हमारी शुभकामनाएं! pic.twitter.com/NcSjCCLDJL
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 7, 2020