Jitan Ram Manjhi

Loading

पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपने नामांकन में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उन्होंने 2020 में अपनी चल संपत्ति 24.24 लाख रूपये बताई है। इससे पहले उन्होंने 2015 के चुनाव में अपनी चल संपत्ति 36.42 लाख रूपये बताई थी। मांझी के पास मह्कार में पुश्तैनी घर है, जिसकी कीमत उन्होंने 2020 में 12 लाख रूपये बताई गई है। जबकि 2015 में इस घर की कीमत 13 लाख रूपये बताई गई थी। वहीं मांझी पर 21 हजार 317 रुपए का बिजली बिल बकाया है। नामांकन के अनुसार 5 साल में मांझी की संपत्ति 18.61 लाख रुपए घट गई है।

दोनाली बंदूक की कीमत वही है, राइफल की कीमत बढ़ी

मांझी के नामांकन के अनुसार उनके पास दोनाली बंदूक और एक राइफल है। दोनाली बंदूक की कीमत 30 हजार रूपये और 1.315 राइफल की कीमत 65 हजार रूपये बताई गई है। मांझी ने 2015 में भी दोनाली बंदूक की कीमत 30 हजार ही बताई थी। वहीं राइफल की कीमत 70 हजार रूपये बताई थी।यानी राइफल की कीमत 5 हजार रूपये घट गई है।  

एम्बेसेडर की कीमत घटी, महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत बढ़ी

पूर्व मुख्यमंत्री ने नामांकन में बताया कि उनके पास दो कार एम्बेसेडर (15 साल पुरानी) और महिंद्रा स्कॉर्पियो (2011 मॉडल) हैं। जिसमें एम्बेसेडर की कीमत 1.10 लाख रूपये बताई गई है। जबकि स्कॉर्पियों की कीमत 5.5 लाख रूपये बताई गई है। इससे पहले मांझी ने 2015 में एम्बेसेडर की कीमत 1.25 लाख रूपये बताई थी। जबकि महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 5.5 लाख रूपये बताई थी। यानी मांझी की एक कार कीमत घटी और एक कार की कीमत बढ़ी है। हम पार्टी सुप्रीमो ने अपने नामांकन में खुलासा किया कि उनके ऊपर 6 केस मामले चल रहे हैं। यह सभी केस गया में दर्ज हैं। मांझी के ऊपर 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता का उल्लंघन करने के दो मामले दर्ज हैं। इससे पहले मांझी ने 2015 के चुनाव के समय मांझी ने अपने ऊपर एक भी आपराधिक केस नहीं होने की जानकारी दी थी।

मांझी की संपत्ति

संपत्ति 2020 2015
नकद 40,500 रूपये 2.50 लाख रूपये
बैंक बैलेंस 15.28 लाख रूपये 27.17 लाख रूपये
गाड़ी एम्बेसेडर कार (कीमत 1.10 लाख रूपये), स्कॉर्पियो (कीमत 5.50 लाख रूपये) एम्बेसेडर कार (कीमत 1.25 लाख रूपये), स्कॉर्पियो (कीमत 4.50 लाख रूपये)
हथियार दोनाली बंदूक (कीमत 30 हजार रूपये), 1.315 राइफल (कीमत 65 हजार रूपये) दोनाली बंदूक (कीमत 30 हजार रूपये), 1.315 राइफल (कीमत 70 हजार रूपये)
मवेशी दो गायें नहीं
कुल चल संपत्ति 24.24 लाख रूपये 36.42 लाख रूपये
अचल संपत्ति महकार में पुश्तैनी घर (कीमत 12 लाख रूपये) महकार में पुश्तैनी घर (कीमत 13 लाख रूपये)
कुल संपत्ति (चल+अचल) 44.38 लाख रूपये 62.99 लाख रूपये

6 आपराधिक मामले है दर्ज

हम पार्टी सुप्रीमो ने अपने नामांकन में खुलासा किया कि उनके ऊपर 6 केस मामले चल रहे हैं। यह सभी केस गया में दर्ज हैं। मांझी के ऊपर 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव के समय आचार संहिता का उल्लंघन करने के दो मामले दर्ज हैं। इससे पहले मांझी ने 2015 के चुनाव के समय मांझी ने अपने ऊपर एक भी आपराधिक केस नहीं होने की जानकारी दी थी।

पत्नि की संपत्ति 4 लाख रूपये घटी 

मांझी ने अपने नामांकन में अपनी पत्नी शांति देवी की संपत्ति का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति 8.14 लाख रूपये बताई हैं, जो कि 2015 में बताई गई संपत्ति की तुलना में कम है। 2015 में मांझी ने अपनी पत्नि की संपत्ति 12.27 लाख रूपये बताई थी। यानी मांझी की पत्नी की संपत्ति में 4 लाख रूपये से घटी है।

मांझी की पत्नी के गहनों की बात करें तो इन पांच सालों में पत्नी के पास गहने बढ़ गए हैं। 2015 में पत्नी के पास 80 ग्राम सोना था, जिसकी कीमत 2.40 लाख रुपए थी और अब 100 ग्राम सोना है, जो 4 लाख रुपए की कीमत का है। मांझी की पत्नी के पास चांदी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनके पास अभी भी एक किलो चांदी है, जिसकी कीमत बढ़ गई है। पहले एक किलो चांदी की कीमत 50 हजार रूपये थी और अब 60 हजार रूपये हो गई हैं।

पत्नी शांति देवी की संपत्ति

संपत्ति 2020 2015
नकद 48 हजार रूपये 50 हजार रूपये
बैंक बैलेंस 3 लाख रूपये 8.87 लाख रूपये
गहना गोल्ड ज्वेलरी 100 ग्राम (कीमत 4 लाख रूपये), चांदी एक किलो (60 हजार रूपये) गोल्ड ज्वेलरी 80 ग्राम (कीमत 2.40 लाख रूपये), चांदी एक किलो (50 हजार रूपये)
कुल चल संपत्ति 8.14 लाख रूपये 12.27 लाख रूपये