UP's First Woman Bus Driver
Pic : Ani

    Loading

    उत्तर प्रदेश : बसों को चलाने के लिए एक ड्राइवर (Bus Driver) की जरुरत होती है। ये ड्राइवर अक्सर पुरुष होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को बस ड्राइवर के रूप में देखा है? अगर नहीं तो मिलिए यूपी की पहली सरकारी बस ड्राइवर (UP’s First Govt Bus Driver) प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) से। बिहार के बांका की प्रियंका शर्मा यूपी में सरकारी क्षेत्र की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं।  

    पहली महिला बस ड्राइवर 

    प्रियंका शर्मा बिहार के बांका जिले के हरदौड़ी गांव की रहने वाली हैं। प्रियंका शर्मा ने बताया, ‘मेरे पति का दोनों किडनी फेल हो गया था। जिसके बाद मेरे ऊपर जिम्मेदारी आ गई। हमारे 2 बच्चे थे और हमारे पास रहने के लिए घर-मकान नहीं था। मैंने 2016 में संजय गांधी ट्रांसपोर्ट में पहले हेल्पर की नौकरी की फिर वहीं  गाड़ी चलाना सीखी।’ 

    आगे उन्होंने यह भी कहा कि साल 2020 में योगी आदित्यनाथ जी ने महिला चालक की भर्ती निकाली तो मैंने फॉर्म भरा। फिर 2022 में मेरी भर्ती हुई। जहां मैंने ट्रेनिंग की और 1 सितंबर से कौशांबी में मुझे ज्वाइनिंग मिली। 

    ट्रक से बस ड्राइवर तक का सफर

    गौरतलब है कि किडनी फेल होने पर पति के निधन के बाद घर का सारा भार प्रियंका के कंधो पर था। परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थी, तो प्रियंका ने ट्रक चलाने का फैसला लिया। शुरुआत में हेल्पर के तौर पर काम किया। बाद में ट्रक ड्राइवर बनकर परिवार के लिए कमाने लगीं। 

    हैरानी की बात है कि प्रियंका का ट्रक चलाना प्रियंका के माता-पिता और भाइयों को पसंद नही था। इसी वजह से उन्होंने प्रियंका से दूरी बना ली। हालांकि, प्रियंका ट्रक चलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर बन गई हैं।