क्यों मनाते हैं विश्व प्राथमिक उपचार दिवस?

Loading

आज यानि 12 सितंबर को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस (World First Aid Day) है। हर साल सितंबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक उपचार (First Aid) का महत्व, जागरूकता बढ़ाना और उचित जानकारी देने का है। हर साल, दुनिया भर में 100 से अधिक रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटी सितंबर के दूसरे शनिवार को एक समारोह का आयोजन करती हैं। यहाँ लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की शिक्षा दी जाती है और दुर्घटनाओं में आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में बताया जाता है। प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण ज्ञान और कौशल को, प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए सक्षम बनाता है। यह ज़रूरत पड़ने पर कार्य करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।  

विश्व प्राथमिक उपचार दिवस का इतिहास (World First Aid Day History)-
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ (IFRC) ने 2000 में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत की। हर साल, 100 से अधिक रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटी लोगों को दुनिया में प्राथमिक चिकित्सा के लाभों से अवगत करते हैं। साथ ही IFRC का मानना है कि प्राथमिक चिकित्सा हर किसी को सरलता से उपलब्ध होनी चाहिए, क्योंकि यह लोगों को एक्सीडेंट के समय बेहद उपयोगी होती है, कई बार लोगों की जान बचाने में भी कारगर साबित होती है।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस: उद्देश्य  (World First Aid Day: Objective)-
प्राथमिक चिकित्सा ज्ञान और कौशल सभी को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों और स्वयंसेवकों में गुणवत्ता वाले प्राथमिक चिकित्सा समुदाय-आधारित सेवाएं प्रदान करने की क्षमता होनी चाहिए। सरल प्राथमिक चिकित्सा कौशल, और उनका उपयोग करने का आत्मविश्वास, जीवन को बचा सकता है और हर कोई, यदि ठीक से प्रशिक्षित है, तो किसी के भी जीवन को बचाने के सक्षम हो सकता है। प्राथमिक चिकित्सा सहायता महत्वपूर्ण है और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन किसी घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण और ज्ञान आवश्यक है।

प्राथमिक चिकित्सा का महत्व (Importance of First Aid / World First Aid Day Importance)-
प्राथमिक चिकित्सा हर किसी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह आपको घर या घर के बाहर चोट लगने या किसी के एक्सीडेंट होने पर मदद के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होती है। प्राथमिक चिकित्सा के माध्यम से घायल व्यक्ति की स्थिति को अस्पताल पहुंचने से पहले संभालना जा सकता है। इसका प्राथमिक लक्ष्य जीवन की रक्षा करना और स्थिति को बिगड़ने से बचाना है। हर बार यह आवश्यक नहीं है कि कुछ मेडिकल स्टाफ मदद करें। आपात स्थिति में, यहां तक कि आम लोग भी मदद कर सकते हैं और प्राथमिक उपचार प्रदान करके किसी की जान बचा सकते हैं।

प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए (How To Make First Aid Box At Home)-

  • डिटॉल या पोटेशियम परमेगनेट (घाव या चोट को साफ करने के लिए) 
  • कॉटन 
  • बैंडेड और बैंडेज (पट्टी) 
  • कैंची 
  • कॉमन पेनकिलर 
  • एक मेडिकली प्रूव्ड क्रीम 
  • हॉस्पिटल का इमरजेंसी फोन नं

कोरोना काल में फर्स्ट एड किट में इन ज़रूरी चीज़ों को ले जाना ना भूलें –

  • चेहरा कवर या फेस मास्क
  • कीटाणुनाशक वाइप्स / स्प्रे- 
  • हैंड सैनिटाइजर
  • डिस्पोजेबल दस्ताने