एक्शन अवतार में नजर आए आदित्य रॉय कपूर, रिलीज हुआ पोस्टर

'ओम: द बैटल' फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)के अपोजिट संजना सांघी (Sanjana Sanghi) अहम किरदार में दिखाई देंगी।

  • रिलीज हुआ 'ओम: द बैटल विद इन' का पहला पोस्टर
  • आदित्य रॉय कपूर करेंगे संजना सांघी के साथ रोमांस
  • जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे आदित्य

Loading

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओम: द बैटल’ (OM: The Battle With in) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में अभिनेता जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। ‘ओम: द बैटल विद इन’ को लेकर फिल्ममेकर्स काफी उत्साहित है तभी तो फिल्म की घोषणा के कुछ दिन बात ही फैन्स के लिए फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर एक्शन अवतार में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज बहुत पसंद किया जा रहा हैं।

पोस्टर में आप देख सकते है कि आदित्य रॉय कपूर काफी गुस्से लग रहे हैं। उनके हाथ में भारी-भरकम गन भी है। आदित्य ने ‘ओम: द बैटल विद इन’ (OM: The Battle Within) का फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा ‘लड़ाई की भावना को जीवित रखने के लिए एक लड़ाई!’ बता दें, फैन्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी पोस्टर पर रिएक्शन्स दे रहे हैं। देखें पोस्टर- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur

 

‘ओम: द बैटल विद इन’ फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)के अपोजिट संजना सांघी (Sanjana Sanghi) अहम किरदार में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब आदित्य और संजना एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर टीनू वर्मा के बेट कपिल वर्मा कर रहे हैं। 

बात अगर आदित्य रॉय कपूर की करें तो, हाल ही में अभिनेता फिल्म ‘लूडो’ (Ludo) में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में आदित्य की जोड़ी सान्या मल्होत्रा के साथ बनी थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में नजर आए थे। इनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।  आदित्य रॉय कपूर के अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।