‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके घर में आग लग गई थी।

  • 'दंगल गर्ल' के घर में लगी आग
  • आग देख घबराई फातिमा सना शेख

Loading

बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा के घर में आग लग गई थी इसके बाद फातिमा सना शेख ने घबराकर फायर ब्रिगेड को फोन कर घर बुलाया। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा ने खुद इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अपनी आपबीती बयान करते हुए लिखा ‘किसी कारण मुंबई स्थित मेरे घर में आग लगी थी। यह गान फैलने से पहले कंट्रोल कर लिया गया। अदाकारा फातिमा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी पर लिखा ‘कुछ देर पहले मेरे घर में आई लगी थी। मैंने बिना वक्त गवाए तुरंत फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड के अफसर मेरे घर पहुंच गए और पुरे मामले को संभाल लिया। मैं उन्हें शुक्रिया कहना चाहती हूं। समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। धन्यवाद मुंबई फायर ब्रिगेड!’ 

‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख ने इस पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। मालूम हो कि हाल ही में अदाकारा फिल्म ‘लूडो’ में अहम किरदार अदा करती दिखाई दी थी। इस फिल्म में फातिमा सना शेख के अपोजिट अभिनेता राजकुमार राव नजर आए थे। उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।