कंगना रनौत की बुजुर्ग महिला पर टिप्‍पणी के मामले में मीका सिंह ने दी नसीहत, कहा ‘अचानक इतनी देशभक्ति कब से…’

मीका ने लिखा, 'बेटा आपका क्या टारगेट है ये आपको भी नहीं पता।'

  • मीका सिंह की कंगना को नसीहत
  • मीका ने कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर लिया आड़े हाथ

Loading

किसान आंदोलन (Farmer protests) के खिलाफ ट्वीट करना बॉलीवुड की बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को महंगा पड़ रहा है। कंगना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। आम जनता से लेकर कई सेलेब्स भी अदाकारा को खरी-खोटी सुना रही है। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा ‘मैं दिल से कंगना का सन्मान करता था। जब उनका मुंबई में ऑफिस तोड़ा गया था तब मैंने उनका समर्थन किया था लेकिन अब मुझे इस बात का अहसास हुआ है कि मैं गलत था।  एक महिला होने के नाते आपको एक बुजुर्ग महिला का सन्मान करना चाहिए थे। आपको शर्म आनी चाहिए।’

 

इसके बाद मीका आगे लिखते है कि ‘बेटा आपका क्या टारगेट है ये आपको भी नहीं पता। आप सुंदर हो… होनहार हो… एक्टिंग करो ना यार, अचानक ट्विटर और न्यूज पर इतनी देशभक्ति कब से जाग गई…’

 

मीका सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा ‘मेरी टीम रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिला रही है। अगर कंगना 20 लोगों को भी खाना खिला तो भी बहुत बड़ी बात है। अभी आप जो कर रहे हो इससे शेरनी बनना आसान है, लेकिन ऐसे काम करना मुश्किल।