mazhar-khan-death-anniversary-wife-zeenat-aman-and-his-story-beating

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) के पति मज़हर खान (Mazhar Khan) की आज पुण्यतिथि है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) के पति मज़हर खान (Mazhar Khan) की आज पुण्यतिथि है। मज़हर खान (Mazhar Khan) ने 80 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मज़हर खान (Mazhar Khan) का जन्म 16 सितंबर 1998 को हुआ था। मज़हर खान (Mazhar Khan) का करियर अच्छा चल रहा था, तभी उनकी मुलाकात ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) से हुईं थी। 

मज़हर खान (Mazhar Khan) पहले से ही शादी-शुदा थे। उनकी शादी दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की भतीजी रूबीना से हुई थी। उन दोनों का एक बच्चा भी था। मज़हर खान (Mazhar Khan) ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। लेकिन, ‘शॉन, अर्थ, सोनी महिवाल’ उनमें से कुछ खास फिल्में हैं। मज़हर (Mazhar Khan) ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शोस में भी काम किया। 

मज़हर (Mazhar Khan) अपने करियर में मशरूफ थे तभी उनकी ज़िंदगी में ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) आईं। मज़हर (Mazhar Khan) को ज़ीनत (Zeenat Aman) से प्यार हो गया और इन दोनों ने साल 1985 में शादी कर ली।

लेकिन, शादी के बाद इन दोनों की ज़िंदगी में कई बदलाव आये। प्यार की जगह कड़वाहट ने ले ली थी। इन दोनों का रिश्ता इस कदर खराब हो गया था कि कई बार मज़हर (Mazhar Khan) ने ज़ीनत (Zeenat Aman) के साथ मार पीट भी की थी।

 इन दोनों को दो बेटे अज़ान और जहान भी हुए।  हालांकि, शादी के 12 साल बाद ज़ीनत(Zeenat Aman)ने मज़हर (Mazhar Khan) से तलाक लेने का फैसला लिया और ये दोनों अलग हो गए। मज़हर (Mazhar Khan) से अलग होने के बाद ज़ीनत (Zeenat Aman) की एक लव स्टोरी सामने आई।

खबरों में आया था कि मज़हर (Mazhar Khan)  के साथ शादी करने से पहले ज़ीनत अमान का अफेयर पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से था। इन दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कुछ लिखा गया। लेकिन, इनका प्यार अधूरा रह गया। जिसके बाद ज़ीनत ने मज़हर (Mazhar Khan) से और इमरान ने जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी कर ली।

वहीं, ज़ीनत से अलग होने के कुछ समय बाद मज़हर (Mazhar Khan) काफी बीमार हो गये। उनकी किडनी फेल हो गयी थी। जिसके बाद आज ही के दिन मज़हर (Mazhar Khan) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।