प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीर शेयर की, लिपस्टिक के निशान के साथ वायरल हुई फोटो

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पावरफुल कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। साल 2018 में प्रियंका ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में ग्रैंड तरीके से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी एंजॉय करती हैं। वह अपने पति निक संग रोमांटिक होने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती। वहीं अक्सर उन्होंने अपने पति संग खास पलों की तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर करते देखा जाता है। इसी बीच प्रियंका ने निक की एक खास तस्वीर शेयर की है, जो काफी चर्चा में हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि निक के सिर यानी कान के पास प्रियंका के किस का निशान है जो उनकी लिपस्टिक से बना हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मेरी लिपस्टिक उसकी फीकी पड़ गई…मिस यू ऑलरेडी।’ प्रियंका की ये तस्वीर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) 

    हाल ही में वोग ऑस्ट्रेलिया मैगजीन को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। उन्होंने कहा है कि एक-दूसरे के साथ समय बिताना और ज्यादा से ज्यादा बात करना खुशहाल शादीशुदा जिंदगी मानी जाती है। प्रियंका ने कहा- ‘प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे बस दो साल हुए हैं इसलिए मैं आपको इतना ही बता पाऊंगी। मेरे हिसाब से बातचीत जरूरी है। और साथ में बैठना, बात करना, एक दूसरे के साथ टाइम बिताना। असल में इन सबका आनंद लें।’ इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के भव्य आयोजन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने कहा, ‘हमारे पास दो महीने ही थे और सोचने का समय नहीं था। तो जब तक यह किया गया एकदम सही समय था।’