rajkummar-rao-and-janhvi-kapoor-starrer-roohi-song-panghat-release-watch-video

इस गाने में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ जान्हवी कपूर नज़र आ रही हैं।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘रुही’ (Roohi) की काफी चर्चा हो रही है। ‘स्त्री’ की तरह ‘रुही’ भी एक हॉरर कॉमेडी होगी।

    कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का पहला गाना ‘पनघट’ (Panghat) रिलीज किया गया है। कुछ ही घंटों में दर्शकों ने इस गाने को बहुत पसंद किया।फिल्म ‘रूही’ (Roohi) 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

    इस फिल्म में दर्शकों को राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ वरुण शर्मा की कॉमेडी देखने को मिलेगी।’पनघट’ फिल्म ‘रुही’ का पहला गाना है। इस गाने में  राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ जान्हवी कपूर नज़र आ रही हैं। 

    इस गाने में जान्हवी दो अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर की यह पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार राव ने फिल्म ‘स्त्री’ से दर्शकों का मनोरंजन किया था।