बुलढाना में 22 कोरोना रोगी, 4 मरीजों की अस्पताल से  छुट्टी

Loading

बुलढाना. बुलढाना में रविवार को 104 रिपोर्ट मिली जिसमें 22 रिपोर्ट पाजिटिव और 82 रिपोर्ट निगेटिव मिली है. पाजिटिव मरीजों में ग्राम अलसना की 55 वर्षीय महिला, 30 महिला महिला, 12 वर्षीय बालक, 10 वर्षीय बालिका, 8 वर्षीय बालिका, 2 वर्षीय बालिका, 6 वर्षीय बालक, 3 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालक, 38 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बालिका व 30 वर्षीय पुरुष मरीजों का समावेश है. 

ग्राम जामठी की 2 महिलाएं, इंदिरा नगर चिखली की 1 महिला, नांदुरा के 2 पुरुष, सुलतानपुर का 1 पुरुष, एक बालिका, जलगांव जामोद की 57 वर्षीय महिला, टेंभुर्णा का 1 युवक व मलकापुर की 24 वर्षीय महिला का समावेश है. रविवार को 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी जिसमें मोताला की 2 महिला डोणगांव का 1 पुरुष व मलकापुर के 1 पुरुष का समावेश है.