महाजनादेश यात्रा कार्यक्रम हुआ रद्द

खामगांव. भाजपा के महाजनादेश यात्रा उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दोपहर में शहर में आगमन हुआ. किंतु भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का निधन होने से मुख्यमंत्री ने

Loading

खामगांव. भाजपा के महाजनादेश यात्रा उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दोपहर में शहर में आगमन हुआ. किंतु भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का निधन होने से मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रम रद्द कर सभास्थलपर जेटली को श्रध्दांजलि अर्पित की. साथ ही दो दिन महाजनादेश यात्रा स्थगित किये जाने की घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि
राज्य में बाढ़ की स्थिति निर्माण होने से व भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन होने से जिले में ७ अगस्त को आने वाली महाजनादेश यात्रा स्थगित हुई थी. इस यह यात्रा तीन दिन पूर्व नंदुरबार से प्रारंभ हुई. शनिवार को जिले के मलकापुर शहर में आगमन हुआ. तब अरुण जेटली के निधन की खबर आयी. ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर सभास्थल पर जेटली के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की. तत्पश्चात उनका दोपहर 3.४० बजे खामगांव शहर में आगमन हुआ.

इस वक्त एमआइडीसी बायपास से बाइक रैली व्दारा उन्हें भारतरत्न डा. बाबासाहब आंबेडकर न.प. मैदान स्थित सभास्थल तक लाया गया. इस समय मुख्यमंत्री मंच पर जाकर केवल जेटली को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे, डा. संजय कुटे, डा. रणजीत पाटिल, विधायक चैनसुख संचेती, विधायक आकाश पुंâडकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सावले, नगराध्यक्षा अनिता डवरे, पंस सभापति उर्मिला गायकी समेत आदि उपस्थित थे. इसके बाद महाजनादेश यात्रा शेगांव की ओर रवाना हुई.

विपक्ष के कार्यकर्ता स्थानाबध्द
मुख्यमंत्री का शनिवार को जिले में आगमन होने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मलकापुर में नगराध्यक्ष एड. हरीश रावल, अजय टप, गजानन ठोसर. अनिल बगाले, रणजित डोसे, शाकीर खान, ईश्वर खराटे, खामगांव में स्वाभिमानी के कैâलास फाटे, कांग्रेस सेवादल के तेजेंद्रसिंह चौहान, कांग्रेस के तुषार चंदेल, मनोज नगर नाईक, मनसे के आनंद गायगोल, संग्रामपुर तहसील से स्वाभिमानी के प्रशांत डिक्कर, कांग्रेस के राजेंद्र वानखेडे, अरुण निंबोलकर, संभाजी ब्रिगेड के अभयसिंह मारोडे, प्रशांत खोडे, योगेश मुरुक, गणेश टापरे, संतोष टाकलकर, शेगांव से नंदा पाउलझगडे, गोपाल तायडे, प्रहार के नीलेश घोंगे, आकाश पाउलझगडे आदि को स्थानाबध्द किया.