युवती व महिलाएं सक्षम बने : ढाकणे

मलकापुर. समय की जरूरत को देखते हुए युवती व महिलाएं सक्षम बने, ऐसी सलाह डीवायएसपी प्रिया ढाकणे ने दी. स्थानीय माणूसकी फाउंडेशन की ओर से 6 जनवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज नगर के भवानी मंदिर में सक्षम

Loading

मलकापुर. समय की जरूरत को देखते हुए युवती व महिलाएं सक्षम बने, ऐसी सलाह डीवायएसपी प्रिया ढाकणे ने दी. स्थानीय माणूसकी फाउंडेशन की ओर से 6 जनवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज नगर के भवानी मंदिर में सक्षम महिला, सुरक्षित महिला इस विषय पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें डीवाईएसपी ढाकणे बोल रही थी. सर्वप्रथम राष्ट्रमाता जिजाऊ व सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम में एपीआय म्हसाए ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज इस बारे में गंभीरता से सोचे. गायत्री उगले, पूजा पवार, जयश्री पाटिल इन महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए. फाउंडेशन के

अध्यक्ष विवेक राजापुरे ने संस्था के सामाजिक कार्य की जानकारी दी. कार्यक्रम में मंदिर समिति के दगडू मराठे, संस्था सचिव अमोल पवार, संध्याताई आगलावे, कांचन थोरबोले, शुभांगी बावडेकर उपस्थित थी. कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगेश देशपांडे, नीलेश चोपडे, करण भोसले, यश दीक्षित, सोमेश आगलावे, रुद्र सूर्यवंशी, शंकेश काले ने सहयोग दिया. संचालन जयश्री पाटिल ने किया.