rs-100

    Loading

    नयी दिल्ली. अब आपका 100 रुपये का नोट खूब सुन्दर और चमकदार होने वाला है। जी हाँ अब 100 रुपए का नोट (New 100 Rupee Note) न फटेगा और न ही कटेगा। यह जल्द ही आपके हाथ में आने वाला है। दरअसल RBI अब एक ऐसा ही 100 रुपए का नया नोट जारी करने जा रहा है। जिसे आप  अपनी पॉकेट में कितने भी दिन रखो वो फटेगा नहीं। इसके साथ ही पानी में डालने पर भी यह नोट गलेगा नहीं। कितने भी मोड़ने पर यह कटेगा नहीं।

    दिखने में यह बिल्कुल मौजूदा 100 रुपए के नोट जैसा ही है। लेकिन अब इसे कैसे भी कर अपनी जेब में रख सकते हैं। RBI अब ऐसे 1 अरब नोट छाप रहा है। वहीं इनमे वार्निश भी लगी होगी जिसके पीछे प्रमुख वजह नोटों को टिकाऊ और सुरक्षित बनाना है। हालाँकि अनेकों फील्ड ट्रायल सफल रहने के बाद ही ऐसे नए वार्निश लगे नोट बाजार में उतारे जाएंगे और पुराने नोट धीरे-धीरे सिस्टम से बाहर कर दिए जाएंगे। वार्निश चढ़े नोट के बारे में हाल ही में RBI ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है।

    वानिर्श लगा होगा नया नोट :

    गौरतलब है कि अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) वार्निश लगे 100 रुपए के नोट जारी करेगा। दिखने में यह नोट बैंगनी रंग का ही होगा। लेकिन नए 100 रुपए के नोट (Rs 100 Banknote) की सबसे बड़ी खासियत होगी कि यह किसी भी तरह से खराब नहीं होगा। 100 रुपए के इस नए नोट पर पानी का भी असर नहीं होगा। क्योंकि, इन नोटों पर वार्निश पेंट चढ़ा हुआ होगा। बता दें कि वार्निश पेंट का इस्तेमाल लकड़ी पर भी किया जाता है। लेकिन अब RBI ऐसे नए नोट भी छापने जा रहा है। 

    मोदी सरकार सरकार दे चुकी है अपनी मंजूरी :

    गौरतलब है कि मोदी सरकार (Modi Government) पहले ही RBI को 100 रुपए के मूल्य वाले एक अरब वार्निश लगे नोट छापने की मंजूरी दे चुकी है। बीते साल राज्य वित्त मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था सरकार ने एक अरब वार्निश लगे बैंक नोट शुरू करने को मंजूरी दे दी है। अब इस तरह के बैंक नोट ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    क्या होगी नए नोट की खासियत :

    •  नए नोट का साइज बिल्कुल 100 रुपए (बैंगनी नोट) के नए नोट के सामान होगा।
    •  यह नोट भी गांधी सीरीज का ही एक नोट होगा।
    •  इसका डिजाइन भी बिल्कुल मौजूदा नए नोट की तरह होगा।
    •  नया वार्निश लगा नोट मौजूदा नोट के मुकाबले दोगुना टिकाऊ होगा।
    •  अभी 100 रुपए के नोट की औसतन उम्र ढ़ाई से साढ़े तीन साल है। लेकिन नए वार्निश चढ़े नए नोट की उम्र करीब होगी 7 साल।