फोर्ब्स इंडिया लिस्ट: मुकेश अंबानी फिर अव्वल, 9 नए चेहरे भी शामिल

Loading

नयी दिल्ली. एक तरफ जहाँ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बीते 12 साल से  देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जो इस साल भी फिर से अमीरों के सरताज बनें हैं। इस साल उनकी संपत्ति 37.3 बिलियन डॉलर बढ़ गयी है। वहीं दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन (Forbes Magazine) की इंडिया रिच लिस्ट 2020 में इस बार उनकी संपत्ति  88.7 बिलियन डॉलर मानी गयी है।

इसके साथ ही इस बार फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट में कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही सीरम इंस्टीट्यूट के सायरस पूनावाला भी पहली बार इस लिस्ट के बार टॉप-10 में जगह बना पाएं हैं। इसके साथ ही  नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के फाउंडर संजीव भीकचंदानी सहित  देश के कुल 9 एनी बड़े कारोबारी पहली बार इस देश के टॉप-100 अमीरों की लिस्ट में आ गए हैं। संजीव की नेट वेल्थ जहाँ 2.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है वहीँ वे इस लिस्ट में 68वे स्थान पर हैं।

पहले स्थान पर मुकेश अंबानी विराजमान

इस लिस्ट के अनुसार इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेट वेल्थ में पिछले एक साल में 37.3 बिलियन डॉलर बढ़ी है। इसका कारण उनके रिलायंस ग्रुप की कंपनियों जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में आ रहे ग्लोबल इन्वेस्टमेंट है। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में इस वर्ष  फेसबुक, गूगल, केकेआर, सिल्वर लेक और मुबाडला जैसी बाहुबली कंपनियों ने अपना निवेश किया है।

दूसरे स्थान पर अडानी ग्रुप के गौतम अडानी 

इस बार की इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गौतम अडानी की नेट वेल्थ 25.2 इस बार बिलियन डॉलर रही है। वहीं इस लिस्ट में HCL टेक्नोलॉजी के शिव नाडर को 20.4 बिलियन डॉलर की नेट वेल्थ के साथ तीसरा स्थान इस लिस्ट में मिला है। फोर्ब्स के अनुसार नेट वेल्थ की गणना 18 सितंबर के स्टॉक प्राइस और एक्सचेंज रेट के आधार पर की जाती है।

साइरस पूनावाला की संपत्ति में सबसे बेहतरीन इजाफा 

कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO साइरस पूनावाला की नेट वेल्थ में इस बार सबसे बेहतरीन इजाफा हुआ है। पूनावाला की कुल संपत्ति इस बार 11.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके चलते वे इस बार टॉप-10 में एंट्री करते हुए छठे स्थान पर काबिज हुए हैं। वहीं, प्रतिशत के लिहाज से देखें तो बायोकॉन की चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ की संपत्ति भी इस बार  4.6 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ वे 27वें स्थान पर हैं।

Corona vaccine will come in November, vaccine will be free

इस बार 100 अमीरों की सम्पत्ति  में 517.5 बिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज 

इस बार फोर्ब्स के मुताबिक, देश के टॉप-100 बड़े अमीरों की सम्पत्ति में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी या 517.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। सरकार की ओर से कॉरपोरेट टैक्स को अब 35 % से घटाकर 25 % किए जाने से इन अमीरों की नेट वेल्थ में यह बेहतरीन इजाफा हुआ है।

50 कारोबारियों की नेट वेल्थ में बेहतरीन  बढ़त

इस बार की इंडिया रिच लिस्ट 2020 के अनुसार इस साल 50 कारोबारियों की नेट वेल्थ में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 35 कारोबारियों की नेट वेल्थ में कमी भी दर्ज हुई है। जहां इस बार 3 कारोबारियों की नेट वेल्थ में कोई बदलाव नहीं है। वहीँ देश के 9 कारोबारी पहली बार इस लिस्ट में शामिल किये गए हैं। वहीं 3 कारोबारियों ने देश के टॉप-100 अमीरों की लिस्ट में इस साल जबरदस्त वापसी की है।

इस बार के टॉप-100 अमीरों में सिर्फ 3 महिलाएं

इस बार फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2020 के टॉप-100 अमीरों में केवल 3 महिलाएं शामिल हैं। इसमें देखा जाए तो  6।6 बिलियन डॉलर की नेट संपत्ति के साथ ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर काबीज हैं। इनके बाद बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ का नंबर है। उनकी नेट वेल्थ 4.6 बिलियन डॉलर आंकी गयी है और वे इस बार 27वें स्थान पर हैं। वहीं 3 बिलियन डॉलर की नेट वेल्थ के साथ USV की लीना तिवारी 47वें स्थान पर बैठी हुई हैं। बता दें कि इस लिस्ट में संयुक्त रूप से कई व्यापारिक परिवारों को भी स्थान मिला है, जिसमें परिवार की महिलाएं का भी अव्वल स्थान है।