महावितरण में आठ दिनों में भरे जायेंगे 7000 पद

  • ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत ने दिए निर्देश 

Loading

मुंबई। ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत ने महावितरण की लंबित भर्ती प्रक्रिया के 7000 रिक्त पदों को अगले आठ दिनों में भरने का आदेश दिया है। इसलिए एक साल से रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया अब पूरी हो जाएगी। इससे चयनित उम्मीदवारों को बहुत राहत मिलेगी।  

ऊर्जामंत्री डॉ नितिन राउत ने यह जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि, महावितरण ने जुलाई 2019 में विज्ञापन प्रकाशित कर उप केंद्र सहायक के 2000 और बिजली सहायक के 5000 पदों की सरल सेवा भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी। इस लंबित भर्ती प्रक्रिया के नतीजे तत्काल घोषित करके आठ दिनों में चयनित उम्मीदवारों को जॉइन करने के आदेश दिए गए है।