File Photo
File Photo

Loading

दिल्ली: पूरे दुनिया पर आर्थिक मंदी ने दस्तक दे दी है। एक के बाद एक आईटी कंपनियां अपने कर्मचारियों को निकाल रही हैं। इसमें Google, Amazon, Facebook आदि कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इस बीच, स्विस फर्म लॉजिटेक ने एक मैक्रो-इकोनॉमिक ने 300 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

इस साल के लिए आउटलुक भी घटाया 

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रमुख कंपनी लॉजिटेक ने लगभग 300 नौकरियों में कटौती करने का फैसला  लिया है। लॉजिटेक के अध्यक्ष और सीईओ ब्रैकेन डेरेल के अनुसार एक चुनौतीपूर्ण आर्थिक वातावरण और उपभोक्ता खर्च ने व्यापार को धीमा कर दिया है। इस बीच, मार्च 2022 तक, लॉजिटेक के पास 8,200 कर्मचारी थे। कंपनी ने इस साल के लिए आउटलुक भी घटाया है।

रिपोर्ट में कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दुर्भाग्य से हमारे कई कर्मचारी इन बदलावों से प्रभावित हुए हैं। लॉजिटेक का रेवेन्यू 2023 की तीसरी तिमाही में घटकर 1.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तुलना में 22% कम है।