File Photo
File Photo

    Loading

    दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च इंस्टीट्यूट की हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) के साम्राज्य को बड़ा झटका लगा है। अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर गौतम अडानी टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। उनका पता ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से कट गया था। अडानी सूची में चौथे से सीधे 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी की संपत्ति 36.1 अरब डॉलर से घटकर 84.21 अरब डॉलर हो गई है। अब गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच सिर्फ एक नंबर का गैप रह गया है। बर्नार्ड अरनॉल्ट ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की सूची में सबसे ऊपर है। उनकी नेटवर्थ 189 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर एलोन मस्क हैं। उनकी कुल संपत्ति 160 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल संपत्ति 124 अरब डॉलर है। बिल गेट्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

    पांचवें नंबर पर वॉरेन बफेट

    उनकी कुल संपत्ति 111 अरब डॉलर है। पांचवें नंबर पर वॉरेन बफेट हैं। उनकी कुल संपत्ति 107 अरब डॉलर है। लैरी एलिसन छठे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 99.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। सातवें नंबर पर लैरी पेज हैं। उनकी कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर है। आठवें नंबर पर स्टीव बाल्मर हैं। उनके पास कुल 86.9 संपत्ति है। सर्गेई ब्रिन का नंबर नौवें स्थान पर है। उनके पास कुल 86.4 अरब की संपत्ति है। दसवें स्थान पर कार्लोस स्लिम हैं। उनके पास कुल 85.4 अरब की संपत्ति है। पिछले हफ्ते हिंडनबर्ग (Hindenburg Report) ने गौतम अडानी की कंपनी पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद बाजार में खासी चहल पहल रही। अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडानी समूह सहित शेयर बाजारों में खलबली मच गई। पिछला शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे था।

     413 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार की हिंडनबर्ग ने 

    हिंडनबर्ग ने अडानी समूह की कंपनियों पर कुल 413 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार की है। आरोप है कि निवेशकों को गुमराह किया गया है। अदानी ग्रुप ने दावा किया है कि रिपोर्ट झूठी और भ्रामक है। समूह का आरोप है कि एफपीओ को नुकसान पहुंचाने के लिए रिपोर्ट लाई गई। इस खबर से अडाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का एफपीओ भी हिल गया। शुक्रवार को  पहले दिन केवल एक फीसदी निवेशकों ने इस पर बोली लगाई। बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ (FPO) ने पहले दिन 4.55 करोड़ शेयरों के बदले केवल 4.7 लाख शेयरों के लिए बोलियां देखीं।