mistry
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की सबसे बड़ी खबर के अनुसार, शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के प्रमुख बिजनेस टायकून पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का आज यानी मंगलवार को दुखद निधन हो गया है। बता दें कि, उनकी उम्र 93 साल की थी। 

    इस बाबत कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि, पालोनजी मिस्त्री ने अपने आवास पर अपनी अंतिम सांस ली है। पता हो कि मिस्त्री 18।4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टाटा समूह में सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक भी थे। यह भी बताते चलें कि पालोनजी मिस्त्री के पास करीब 55 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। इतना ही नहीं वह दुनिया के 41वें सबसे रईस व्यक्ति थे। 

    गौरतलब है कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक भी है। जिसका कारोबार कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट समेत कई अन्य बड़ी फील्ड में फैला हुआ है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शापूरजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) में करीब 50 हजार लोग काम करते हैं। आज इस कंपनी का कारोबार दुनियाभर के पचास बड़े देशों में भी फैला हुआ है।

    यह भी पता हो कि पालोनजी मिस्त्री को कारोबार जगत में उनके बेहतरीन और उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 में पद्म भूषण (Padama Bhushan) सम्मान से भी नवाजा गया था। वहीं पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री भी एक बार टाटा संस के चैयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे। लेकिन फिर आपसी अंदरूनी विवाद के चलते उन्हें अपने इस पद से हटना भी पड़ा था।