Amazon Layoff
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) उसके बाद फेसबुक की मेटा (Meta) और फिर बाद में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने स्टाफ के काफी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। इसके बाद अब दुनिया की बड़ी दिग्गज रिटेल कंपनी अमेजन (Amazon) ने भी अपने कपंनी में छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने एक पत्र के जरिए इस बात की घोषणा की है। 

    डेव लिम्प ने लिखा पत्र 

    जैसा की हाल ही में अमेजन को लेकर खबर आई थी कि अमेजन अपने कंपनी के करीब 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने इस हफ्ते छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हार्डवेयर प्रमुख डेव लिम्प (Dave Limp) ने बुधवार को अमेजन कर्मचारियों के लिए एक पत्र में लिखा, ‘काफी समीक्षाओं के बाद, हमने हाल ही में कुछ टीमों और कार्यक्रमों को समेकित करने का फैसला लिया है। इन फैसलों में से एक परिणाम यह है कि अब कुछ भूमिकाओं की आवश्यकता नहीं होगी।’ इसके अलावा भी पत्र में कर्मचरियों के लिए कई बड़ी बाते लिखी गई। 

    सबसे बड़ी छंटनी 

    अमेजन कंपनी काफी बड़ी है। जो पुरे दुनियाभर में जानी जाती है। आपको बता दें कि अमेजन विश्व स्तर पर 16 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। 1 महीने की लंबी समीक्षा के बाद ऐसा करने का फैसला लिया है। अगर अमेजन अपने कंपनी से पूरे 10,000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकालता है तो यह अमेजन के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी। 

    एम्प्लॉई को क्यों निकाल रही कंपनी? 

    जानकारी के मुताबिक अमेजन कंपनी (Amazon.com Inc) की बिक्री धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसा होने की वजह से कंपनी पर लागत कम करने का दबाव बढ़ रहा है। मार्केट में अब अमेजन के अलावा कई कंपनिया उपलब्ध है। बता दें कि ऐसी हालत सिर्फ अमेजन की ही नहीं, बल्कि दूसरी कंपनियों में भी यही हालत है। इसके पीछे वैश्विक मंदी की आशंका है, जिसे देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने खर्चों को काम करने में लगी हुई हैं।