microsoft
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. व्यवसाय और रोजगार के क्षेत्र से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) आज हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। मामले पर स्काई न्यूज का हवाला देते हुए, निजी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के 5% या यूँ कहें कि करीब 11000 कर्मचारियों को आज बर्खास्त कर देगी। 

    बीते साल भी हुई थी छंटनी 

    गौरतलब है कि, बीते कुछ दिनों में कर्मचारियों की छंटनी की लगातार खबरें लगातार आई हैं। इस लिस्ट में अब माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का नाम भी जुड़ चूका है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह कंपनी की अब तक की सबड़े बड़ी छंटनी बन्ने वाली है। बीते साल भी कोरोना काल के वक्त माइक्रोसॉफ्ट ने 1% की छंटनी की थी। यानी की बीते साल अक्टूबर में कंपनी ने करीब 1000 कर्मचारियों को बाहर निकाला था। तब कंसल्टेंट और कस्टमर तथा पार्टनर सॉल्यूशन्स विभागों पर छंटनी की गाज गिरी थी।

    छंटनी की वजह

    वहीं मामले पर रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो, दरअसल माइक्रोसॉफ्ट पर अपनी क्लाउड इकाई एज़्योर को लेकर भारी दबाव में है। व्यक्तिगत कंप्यूटर बाजार में लंबे समय की गिरावट के चलते विंडोज और उपकरणों की बिक्री में भी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है।वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, बीते 30 जून 2022 तक कंपनी के पास 2,21,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे, जिनमें 1,22,000 संयुक्त राज्य अमेरिका में और 99,000 दुनिया के अन्य देशों में सेवाएं दे रहे थे।

    पता हो कि, इस साल जनवरी के पहले 6 दिनों में 30 निजी कंपनियों के कुल 30,611 लोगों को ऐसे ही निकाल दिया गया है। इसमें Amazon के अलावा, वीडियो होस्टिंग प्लेटफॉर्म Vimeo, तकनीकी दिग्गज Salesforce, क्रिप्टो एक्सचेंज हुओबी और कई अन्य बड़ी कंपनियां शामिल हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से अब यह संकेत मिलता है कि अब तकनीकी क्षेत्र की नौकरियों  में भी कमी होगी ।