File Photo
File Photo

Loading

दिल्ली: रतन टाटा (Ratan Tata) का टाटा ग्रुप (Tata Group) भारत (India) में ही नहीं बल्कि दुनिया (World) में सबसे भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर जाना जाता है। अब आपको टाटा ग्रुप से कमाई का एक और मौका मिलेगा। अगर आप आईपीओ (IPO) में इन्वेस्ट (Invest) करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको मौका मिलेगा। टाटा समूह की यह कंपनी 18 साल बाद बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

Tata Technologies एक IPO लेकर आ रही

Tata Motors की सहायक कंपनी Tata Technologies एक IPO लेकर आ रही है। गुरुवार को सेबी (SEBI) के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) का मसौदा दायर किया गया है। टाटा मोटर्स ने इस बात की जानकारी दी है। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी के शेयरधारकों (Share Holder) और मौजूदा प्रमोटर्स (Promoters) को 9.57 करोड़ शेयर (Share) बेचे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स की टाटा टेक्नोलॉजीज में 74% हिस्सेदारी है। जबकि अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.2% और टाटा कैपिटल (Tata Capital) ग्रोथ फंड की 3.63% हिस्सेदारी है। इस आईपीओ के जरिए टाटा मोटर्स 8.11 करोड़ शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख शेयर और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 48.6 लाख शेयर बेचेगी। टाटा ग्रुप करीब 18 साल बाद आईपीओ लाने जा रहा है।

शेयर बाजार में  होने जा रही है लिस्ट

इससे पहले कंपनी ने टाटा ग्रुप की आईटी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ 2004 में IPO मार्केट में एंट्री की थी। अब टाटा टेक्नोलॉजी जल्द ही शेयर बाजार (Share Market) में एंट्री (Entry) करने जा रही है। टाटा ग्रुप की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट (List) होने जा रही है। Tata Technology एक इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा (Digital Service) कंपनी है। अब इन्वेस्टर्स (Investors) को जल्द ही कमाई का मौका मिलेगा। यह मौका 18 साल बाद मिल रहा है।