FIle Photo
FIle Photo

    Loading

    दिल्ली: शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक (TikTok) ने भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। टिकटॉक ने अपने सभी भारतीय कर्मचारियों (Indian Employee) को नौकरी से निकाल (Layoff) दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने 40 भारतीय कर्मचारियों को पिंक स्लिप नोटिस (Pink Slip Notice) दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटॉक कंपनी ने एक फोन कॉल के बाद कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस भेजा है। इस बीच टिकटॉक कंपनी ने कहा है कि इन कर्मचारियों को नौ महीने की सैलरी भी दी जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक इंडिया के कर्मचारियों को बताया गया कि 28 फरवरी आखिरी दिन है। TikTok कंपनी ने भारत में पूरी टीम को बर्खास्त करने का फैसला किया है।

    टिकटॉक ने केवल भारतीय कर्मचारियों की छंटनी की

    भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 2020 में टिकटॉक समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध (China Apps Ban) लगा दिया था। उसके बाद से टिकटॉक को भारत में फिर से लॉन्च नहीं किया गया है। टिकटॉक कंपनी ने कहा है कि भारत में टिकटॉक को फिर से लॉन्च किए जाने की कोई संभावना नहीं है। इसीलिए कंपनी ने भारत में सभी कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है।

    FIle Photo

    भारत में जून 2020 से बैन हो गया है TikTok ऐप

    जून 2020 में केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा को खतरे के मद्देनजर टिकटॉक समेत 300 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बाद से देश में चाइनीज ऐप्स को बैन करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। सोशल मीडिया पर आए ज्यादातर रिएक्शन टिकटॉक को लेकर आए। TikTok जैसे ऐप देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने ऐप पर बैन लगा दिया।

    भारतीय कर्मचारी कर रहे थे काम 

    भारत में चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद ज्यादातर भारतीय कर्मचारी दुबई और ब्राजील के बाजारों में काम कर रहे थे। भारत में टिकटॉक के बैन होने से पहले इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स थे। भारत टिकटॉक का सबसे बड़ा विदेशी बाजार हुआ करता था। लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध अब भी कायम है। कई कंपनियां पहले ही कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। Google, Microsoft, Amazon, Meta, Twitter, IBM, SAP, Swiggy ने भी कई कर्मचारियों को निकाल दिया है। वैश्विक मंदी के चलते कई कंपनियों ने लागत घटाने के लिए नौकरियों में कटौती करने का फैसला किया है।