File photo
File photo

Loading

मुंबई: बकाएदारों से लोन (Loan) की वसूली को अधिकतम करने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने एक नई नोटिफिकेशन (Notification) जारी की है। कर्ज नहीं चुकाने वालों की संपत्ति (Property) की जानकारी देने वालों को सेबी की तरफ से 20 लाख का इनाम (Prize) दिया जाएगा। सेबी ने बताया है कि यह अवॉर्ड दो चरणों में दिया जाएगा। सेबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले को पुरस्कार के लिए तभी पात्र माना जाएगा जब वह डिफॉल्टर (Defaulter) की संपत्ति के बारे में सही जानकारी दे सकता है। संपत्ति के मूल्य का 2.5% या पांच लाख रुपये कॅश (Cash), जो भी कम हो, बकाएदारों की संपत्ति की सूचना (Information) देने वाले को दिया जाएगा। 

सेबी ने जारी की 515 डिफाल्टरों की सूची

साथ ही, लोन की वसूली (Recovery) के बाद बकाया राशि का 10% या 20 लाख रुपये, जो भी कम हो, दिया जाएगा। सेबी ने वसूली प्रक्रिया के तहत डिफॉल्टरों की संपत्ति के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले मुखबिरों (Informer) को पुरस्कृत करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। सेबी ने कहा है कि सूचना देने वाले को दी जाने वाली इनाम की राशि को गोपनीय (Secret) रखा जाएगा यदि वह मुखबिर द्वारा उपलब्ध कराई गई संपत्ति की जानकारी प्रदान करता है। सेबी ने आज अवार्ड (Award) जारी करने के बाद 515 डिफाल्टरों की सूची जारी की। इनमें से किसी भी लोन के बारे में जानकारी प्रदान की जा सकती है। इन पुरस्कारों की राशि की सिफारिश करने के लिए सेबी द्वारा एक समिति गठित की जाएगी। 

चीफ जनरल मैनेजर एवं रिकवरी अफसर होंगे शामिल

इस समिति में वसूली एवं रिफंड विभाग के चीफ जनरल मैनेजर एवं रिकवरी अफसर शामिल होंगे। इस समिति में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा मनोनीत एक अन्य वसूली अधिकारी तथा  इन्वेस्टर सुरक्षा एवं शिक्षा कोष (IPEF) के प्रभारी मैनेजर (Manager) द्वारा अधिकारी तथा उस कार्यालय के डिप्टी मैनेजर या उच्च पद के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। मुखबिर पुरस्कार समिति पुरस्कार के लिए सूचना देने वालों की पात्रता और सूचना देने वालों को देय पुरस्कार की राशि के निर्धारण से संबंधित मामलों पर सक्षम प्राधिकारी को अपनी सिफारिशें (Recommendations) देगी।  सेबी भारत में वित्तीय नियामक निकाय है। संगठन को 12 अप्रैल 1988 को शामिल किया गया था और सेबी अधिनियम, 1992 के तहत 30 जनवरी 1992 को मान्यता प्राप्त हुई थी। सेबी का मुख्यालय मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में है और इसके क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली (Delhi), कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में हैं।