india-post

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. नौकरी कि तलाश में परेशान युवाओं के लिए बड़ी खबर। जी हाँ, इंडिया पोस्ट (India Post) ने बिहार (Bihar) और महाराष्ट्र (Maharashtra) सर्किल के लिए GDS परीक्षा यानी ग्रामीण डाक सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब वे कैंडिडेट्स जिन्होंने भारतीय डाक के GDS पदों के लिए हुई परीक्षा में भाग लिया हो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आराम से देख सकते हैं। अब ये नतीजे बिहार और महाराष्ट्र राज्य के युवाओं के लिए घोषित कर दिए गए हैं।

    इतना ही नहीं इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब चुने हुए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाना होगा। जब वे इस राउंड में भी पास  हो जाएंगे, उसके बाद ही उनका चयन अंतिम माना जाएगा। पता हो कि  कि DV राउंड के लिए अपने साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं। इनका आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स से मिलना कराया जाएगा और सही होने पर ही अब आपका चयन होगा।

    यूँ चेक करें रिजल्ट 

    • आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी appost.in पर।
    • अब यहां होमपेज पर Results नाम का सेक्शन दिया है, आप उस पर क्लिक करें।
    • यह करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी जहां दोनों राज्यों का रिजल्ट लिंक दिया गया है।
    • अब बिहार सर्किल का रिजल्ट देखने के लिए बिहार GDS रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें। 
    • उसी प्रकार  महाराष्ट्र सर्किल का रिजल्ट देखने के लिए महाराष्ट्र GDS रिजल्ट  2021 लिंक पर क्लिक करें।
    • बस इतना करते ही आपका परिणाम आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
    • अब यहां से आप रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें और चाहें तो उसका एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

    इतने और इन पदों के लिए हुई थी परीक्षा –

    पाठकों को बता दें कि भारतीय डाक विभाग के बिहार सर्किल में 1940 GDS पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। जबकि महाराष्ट्र सर्किल के 2428 पदों पर भर्ती के लिए भी एक परीक्षा आयोजित की गई थी।