Government Job, CISF Head Constable (GD) Recruitment 2023
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) यानि संघ लोक सेवा आयोग 19 फरवरी 2023 को इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2023 आयोजित कर रहा है। 2023 के लिए यूपीएससी इंजीनियरिंग (UPSC Engineering) सेवा की परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2022 से 04 अक्टूबर 2022 तक आप कर सकते हैं। 

    4 अक्टूबर के बाद नहीं कर पाएंगे आवेदन 

    4 अक्टूबर 2022 के बाद आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे क्योंकि इसके बाद आवेदन करने का लिंक डिसेबल हो जाएगा। इसलिए इंजीनियर ग्रुप ए या ग्रुप बी सेवाओं के तहत सेवा करने के लिए जो लोग भी इच्छुक हैं, वे आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। 

    इन पदों पर होगी भर्ती 

    गौरतलब है कि आयोग चार कैटेगरी यानी कैटेगरी I – सिविल इंजीनियरिंग, कैटेगरी II – मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कैटेगरी III – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कैटेगरी IV – इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के तहत 327 पदों पर भर्ती करेगा। 

    ऐसे करें अप्लाई 

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं। 
    • इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर  ‘Engineering Services (Preliminary) Examination, 2023′ के पर क्लिक करें। 
    • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा। जहां पर आपको अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। 
    • जिसके बाद अब आप OTR एप्लिकेशन में लेटेस्ट नोटिफिकेशन टैब में जाएं। 
    • यहां पर आप जिस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर अप्लाई करें। 

    इस लिंक पर क्लिक कर आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

    https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Notif-ESEP-23-engl-140922-Final.pdf