नयी दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम (Price of Petrol Diesel) में तगड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन आज ही क्यों, यह तो पिछले एक पखवाड़े से ऐसा ही चल रहा है। देखा जाए तो तो बीते 19 दिनों में ही डीजल करीब 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
पेट्रोल भी अब इसके पीछे-पीछे ही है। बीते 16 दिनों में ही यह 4.65 रुपये महंगा हो गया है। आज भी दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे की भारी बढ़ोतरी की गयी है। इस प्रकार देखा जाए तो दिल्ली के बाजार (Delhi) में आज यानी रविवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 105.84 रुपये और डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
Prices of petrol and diesel rise by Re 0.35 (at Rs 105.84/litre) and Re 0.35 (at Rs 94.57/litre) respectively in Delhi today
In Mumbai, petrol is priced at Rs 111.77/litre (up by Re 0.34) and diesel costs Rs 102.52/litre (up by Re 0.37) today pic.twitter.com/cNqotF9rqA
— ANI (@ANI) October 17, 2021
बीते इतना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
पिछले महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं बीते 19 दिनों में ही यह 5.95 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चूका है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
105.84 |
94.57 |
मुंबई |
111.77 |
102.52 |
कोलकाता |
106.43 |
97.68 |
चेन्नई |
103.01 |
98.92 |
रोज सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।
ऐसे जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।