नयी दिल्ली. कहाँ एक तरफ महंगाई से देश की जनता वैसे ही त्रस्त है। वहीं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अब जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। जी हाँ आज यानी शनिवार 16 अक्टूबर को ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में 35 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं।
आज भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी आज 35 पैसे और बढ़े हैं। इस अक्टूबर महीन में ही पेट्रोल अब तक 3.85 रुपये महंगा हो गया है तो वहीं डीजल की कीमतों में 4 रुपये से अधिक का इजाफा हो चूका है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.49 रुपये/लीटर और मुंबई में 111.43 रुपये/लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 102.15 रुपये/लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.22 रुपये/लीटर है।
Price of petrol & diesel in #Delhi is at Rs 105.49 per litre (up by Rs 0.35) & Rs 94.22 per litre (up by Rs0.35) respectively today.
Petrol & diesel prices per litre-Rs 111.43 & Rs 102.15 in #Mumbai, Rs 106.11 & Rs 97.33 in #Kolkata; Rs 102.70 & 98.59 in Chennai respectively pic.twitter.com/kyT54QMv3Z
— ANI (@ANI) October 16, 2021
अब जैसे पेट्रोल-डीजल के आग लगते दामों ने आम जनता का जीना मुहाल कर रखा है। तो वहीं मध्य प्रदेश के जिले बालाघाट में पेट्रोल की दरों ने एक नया ही रिकॉर्ड बनाया है। जी हाँ बालाघाट में पेट्रोल 116.44 रुपये/लीटर जबकि डीजल 105.59 रुपये/लीटर पहुंच चुका है। वहीं अब तेल की इस तरह से बढती कीमतों से जनता भी केंद्र सरकार से नाराज चल रही है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
105.49 |
94.22 |
मुंबई |
111.43 |
102.15 |
कोलकाता |
106.10 |
97.33 |
चेन्नई |
102.70 |
98.59 |
रोज सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।
ऐसे जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।