Petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. एक तरफ जहाँ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भयंकर उबाल जारी है। वहीं अब इसका सबसे ज्यादा असर भारत में होता दिख रहा है। अब देश भर में लोग महंगे पेट्रोल से भयंकर परेशान हैं, अधिकतर राज्यों में पेट्रोल जहाँ 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। वहीं इन सबके बीच अब अक्टूबर में फिलहाल तेल की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

    इस क्रम में आज यानी 07 अक्टूबर को, भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों नेपेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के एक बार फिर नए रेट जारी कर दिए हैं। अब तेल कंपनियों ने आज भी डीजल और पेट्रोल दोनों की ईंधन कीमतों (Fuel Price) में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। जी हाँ आज पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। गौरतलब है कि दोनों ही ईंधन के भाव में हर दिन 30-35 पैसे तक की बढ़ोतरी होने के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम अब भारत में रिकॉर्ड स्तर पर है। 

    आज सरकारी तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.24 रुपये/लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये/लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं अब देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में आज पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा हो गया है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    103.24

    91.77

    मुंबई

    109.25

    99.55

    कोलकाता

    103.94

    94.88

    चेन्नई

    100.75

    96.26

     

     रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कि कितना है, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।