patrol

    Loading

    नयी दिल्ली. आज यानी बुधवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने थोड़ी राहत दी है। जी हाँ पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Price Today) में लगभग 15 पैसे की राहत दी गयी है। पता हो कि बीते कुछ दिनों से कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। 

    अब IOCL के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101. 34 रुपए/लीटर और डीजल की कीमत 88. 77 रुपए/लीटर है।  इस प्रकार इनके कीमतों में 15 पैसे की कमी की गई है।  बीते मंगलवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।  इससे पहले भी बीते सप्ताह भी इस प्रकार कीमतों 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। पता हो किपिछले 8 दिनों में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।  

    जानें क्या हैं आज के रेट 

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

     

    डीजल

    दिल्ली

    101.34

    88.77

    मुंबई

    107.39

    96.33

    कोलकाता

    101.72

    91.84

    चेन्नई

    99.08

    93.38

     

    हर दिन सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम 

    बता दें कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कितना है, अब आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।