Petrol rate
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, आज पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की बढ़ती कीमतों ने अब जनता को भयंकर रूलाना शुरू कर दिया है। जहाँ इस महीने लगभग हर रोज ही इनके दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। वहीं भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की नई कीमतें जारी करते हुए आज यानी गुरुवार 14 अक्टूबर को भी फिर से पेट्रोल-डीजल के कींमतों में 35-35 पैसे का इजाफा कर दिया है। (IOCL) की अनुसार अब  14 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपये/लीटर पर टिका हुआ है। वहीं, डीजल का रेट 93.52 रुपये/लीटर है।

    दरअसल, पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 104.79 रुपये/लीटर जबकि मुंबई में 110.75 रुपये/लीटर है। वहीं, दिल्ली में डीजल 93.52 रुपये/लीटर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। जबकि आज मुंबई में डीजल महानगरों में उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद आज यानी 13 अक्टूबर को 101.40 रुपये/लीटर पर टिका है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव.. 

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    104.79

    93.52

    मुंबई

    110.75

    101.40

    कोलकाता

    105.43

    96.24

    चेन्नई

    102.10

    96.63

    रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कि कितना है, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।