petrol diesel
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ आज LPG के दामों में हुई अचानक बढ़ोतरी से जनता हैरान है। वहीं वाहन ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी अब नवंबर में भी जैसे थमती नहीं दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब कच्चा तेल महंगा होने से घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rates) रोजना नए शिखर को छू रहे हैं। जी हाँ नवम्बर की पहली तारीख यानी आज सोमवार 01 नवंबर को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम अब नई ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश में पेट्रोल का दाम 121 रुपये/लीटर के पार हो चूका है।

    दरअसल अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद देश भर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर हैं। इस बाबत एक्सपर्ट्स का कहन है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil) का भाव 90 डॉलर/बैरल तक पहुँचने की सम्भावना है। इसके चलते भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में अभी कुछ भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) को देखें तो, दिल्ली में पेट्रोल 109.69 रुपये/लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 98.42 रुपये/लीटर है। तेल की इस महंगाई से आम लोगों की जेब पर जैसे छेद ही हो गया है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    109.69

    98.42

    मुंबई

    115.50

    106.62

    कोलकाता

    110.15

    101.56

    चेन्नई

    106.35

    102.59

     

     अब रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    यूँ जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।